सोरांव: मऊआइमा इलाके में युवक पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप, ग्रामीणों ने तीनों लोगों को वाहन समेत पुलिस को सौंपा
मऊआइमा थाना क्षेत्र के महरौडा गांव निवासी तौसीफ़ असगर कैफी के पिता जफर उद्दीन रविवार की शाम बाइक से अपनी मार्केट हरखपुर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में चार पहिया पर सवार चार लोगों ने जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ा दिया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा तीन लोगों को वाहन समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है।