🚨 गोरखपुर ब्रेकिंग | गायब किशोर का शव महेसरा पुल के नीचे मिला
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में 23 सितंबर से लापता चल रहे 17 वर्षीय प्रिन्स निषाद का शव महेसरा पुल के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई।
प्रिन्स मोहरीपुर चौराहे के पास किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। 23 सितंबर की सुबह वह बेतियाहाता स्थित मोमेंटम इंस्टीट्यूट में कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन न तो कोचिंग पहुंचा और न ही वापस घर लौटा।
परिजनों ने काफी तलाश के बाद चिलुआताल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। अब उसका शव महेसरा पुल के नीचे मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Public maharajganj
#Gorakhpur #Chiluatal #Moharipur #Mahesra #BreakingNews #everyone #followers #GorakhpurNews #UPNews #NewsUpdate #PublicMaharajganj
Maharajganj, Maharajganj | Sep 29, 2026