🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़
गुम हुए मोबाइल वापस पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे, महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 101 मोबाइल।
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस ने तकनीक आधारित कार्रवाई करते हुए 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।
खास बात यह है कि पिछले 8 महीनों में महराजगंज पुलिस कुल 844 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये है।
इस अभियान में सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने महराजगंज पुलिस का आभार जताया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाने को सूचना दें।
तकनीक का इस्तेमाल, जनता को राहत—महराजगंज पुलिस की बड़ी पहल।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #MaharajganjPolice #Maharajganj #SPShaktiMohanAwasthi #MobileRecovery #CEIRPortal #UPPolice #BreakingNews #PoliceNews #NewsUpdate
Maharajganj, Maharajganj | Nov 20, 2026