🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़
अनियंत्रित कार घर में घुसी, भरभराकर गिरा मकान का हिस्सा, बाल-बाल बचे पांच लोग!
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के छितौना गांव में बीती रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार अदालत यादव के मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।
कार में सवार पांचों लोग सिद्धार्थनगर के निवासी बताए जा रहे हैं, जो मेघौली में मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। गनीमत रही कि सभी पांचों लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के समय घर में परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकलवाकर चौकी ले जाया गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच कर रही है।
सवाल यह है कि अगर हादसे के वक्त घर में परिवार के सदस्य मौजूद होते, तो क्या होता?
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #Nichlaul #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #CarAccident #NewsUpdate