🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल, डॉक्टर हिरासत में!
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही से इलाज करने और हालत बिगड़ने के बावजूद समय से रेफर नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मेडिकल कॉलेज में महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर और एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
वहीं, डॉक्टर की हिरासत के दौरान अस्पताल का पिछला दरवाजा तोड़कर मशीनें और अन्य उपकरण निकालने का आरोप भी लगा है। इससे जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन, दवाओं, एक्स-रे, लैब और उपचार संबंधी उपकरणों की जांच की।
फिलहाल मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है।
Public maharajganj
#Maharajganj #BreakingNews #Shyamdeurawa #PrivateHospital #MaharajganjNews #UPNews #PublicMaharajganj