#महराजगंज_ब्रेकिंग_न्यूज
🚨 घर के आंगन में खेल रहे 2 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम
#महराजगंज। जिले के #निचलौल थाना क्षेत्र के कटका गांव में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। घर के आंगन में खेल रहा महज दो साल का मासूम अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर का पिछला पहिया बच्चे के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बदहवास परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, वहां मातम पसर गया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
📍 घटना: कटका गांव, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।
Public maharajganj
#Maharajganj #BreakingNews #Nichlaul #AccidentNews #TractorAccident #MaharajganjNews #PublicMaharajganj #UPNews #SadNews
अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।