चांडिल: चांडिल बाजार में AIDSO ने JPSC, JSSC, CGL की अनियमितताओं के खिलाफ नुक्कड़ सभा की
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन सरायकेला-खरसावां जिला कमिटी की ओर से शनिवार दोपहर 3 बजे चांडिल चौक बाजार में JPSC,JSSC और CGL की परीक्षाओं में अनियमितता व धांधली के खिलाफ नुक्कड़ सभा की गई।जिला अध्यक्ष विशेश्वर महतो ने रांची में 16 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में एकजुटता जताई और JPSC JSSC CGL परीक्षाओं की CBI जांच की मांग की।