डूंगरपुर में पंचायतीराज चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त जाब्ता तैनात करने के निर्देश
डूंगरपुर। पंचायतीराज चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए डूंगरपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में संवेदनशील मतदान क्षेत्रों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। आदतन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखने, अवैध शराब व नकदी वितरण रोकने तथा मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अंतरजिला और थाना सीमाओं पर 24 घंटे नाकाबंदी, नियमित गश्त और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की।
#DungarpurNews #RajasthanPolice #PanchayatiRajElection #Election2026