डूंगरपुर में 5 प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस, रणजीत सिंह के फैसले पर सियासी चर्चा तेज
डूंगरपुर। पंचायतीराज चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी दिन पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इनमें वार्ड 30 से भाजपा के बागी कमलेंद्र सिंह चुंडावत और रणजीत सिंह, जबकि वार्ड 31 से जोरावर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड 18 और वार्ड 4 से दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नाम वापस लिए। बागियों के हटने से भाजपा को राहत मिली है। अब जिला परिषद के 37 वार्डों में 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। रणजीत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई हैं। रविंद्र सिंह भाटी की सभा में चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद उनके नाम वापसी के फैसले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#DungarpurNews #PanchayatiRajElection #RajasthanElection2026 #DungarpurPolitics #BJP Congress