नेमरा पहुंचे बाबा रामदेव, दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रामगढ़: प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में हिस्सा लिया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्वामी रामदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
स्वामी रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के नेमरा पहुंचने और संवेदना व्यक्त करने के लिए उनका आभार जताया।
#BabaRamdev #HemantSoren #RoopiSoren #Nemra #Ramgarh #JharkhandNews #Jharkhand #HemantSorenNews #SwamiRamdev #LoktantraBharat #झारखंड_समाचार #हेमंत_सोरेन #बाबा_रामदेव #रूपी_सोरेन #नेमरा
Bariyatu, Latehar | Oct 18, 2026