शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, 111 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
रामगढ़। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में शहीद सोबरन सोरेन का 69वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और विधायक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभुकों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री ने करीब 111 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शहीद सोबरन सोरेन की शहादत ने आदिवासी-मूलवासी समाज में अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष की भावना को मजबूत किया। उनके संघर्ष और बलिदान ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की नई पीढ़ी उनके संघर्ष, साहस और बलिदान की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अपने संसाधनों और राजस्व पर अधिकार की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। जिस तरह संघर्ष करके अलग झारखंड राज्य हासिल किया गया, उसी तरह राज्य के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए भी संघर्ष जारी रहेगा।
#HemantSoren #KalpanaSoren #ShahidSobranSoren #SobranSoren #ShibuSoren #Jharkhand #JharkhandNews #Ramgarh #Nemra #JharkhandPolitics #JharkhandGovernment #JharkhandCM #Adivasi #AdivasiSamaj #AdivasiEkta #JharkhandAndolan #TribalRights #JharkhandVikas #जननायक #शहीदसोबरनसोरेन #हेमंतसोरेन #कल्पनासोरेन #झारखंड #रामगढ़ #नेमरा #शहादतदिवस #आदिवासीअस्मिता