सिमडेगा पत्रकार अभिषेक भारती के साथ कथित पुलिस प्रताड़ना का मामला पहुंचा NHRC, बाबूलाल मरांडी ने लिखा पत्र
रांची: सिमडेगा में नाबालिग से जुड़े कथित यौन शोषण के मामले को उजागर करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती के साथ पुलिस हिरासत में कथित मारपीट और प्रताड़ना का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है।
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने आयोग से पूरे मामले में स्वतः संज्ञान लेकर निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
इसके साथ ही उन्होंने पत्रकार अभिषेक भारती को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और यदि आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सच को सामने लाने वाले पत्रकार के साथ किसी भी तरह की प्रताड़ना लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़ा गंभीर सवाल है।
अब देखना होगा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग इस मामले में क्या कदम उठाता है।
#AbhishekBharti #JournalistAbhishekBharti #BabulalMarandi #NHRC #Simega #SimdegaNews #JharkhandNews #JournalistSafety #PressFreedom #JournalistProtection #पत्रकार_सुरक्षा #पत्रकार_एकता #मानवाधिकार #झारखंड_समाचार #रांची_न्यूज #BreakingNews #LatestNews #Jharkhand #MediaNews #PressFreedomOfIndia