सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र के भपसा गाँव में नाली के पानी के विवाद में पट्टीदारों ने युवक का कान काटा, नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गीडा थाना क्षेत्र के भपसा निवासी मंजीत शर्मा को पट्टीदारों ने मंगलवार को रात में 8 बजे नाली में पानी को लेकर गाली गलौज करते हुए मारा पीटा इस दौरान एक आरोपी ने पीड़ित का कान काट कर फेंक दिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पिपरौली भेजा हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।