सहजनवा: सीसीटीवी फुटेज की मदद से गीडा पुलिस ने गैरेज से एसी चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी
गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में एक गैरेज से एसी चोरी हो गया था। गैरेज मालिक राम सुन्दर यादव ने जब रविवार को अपने गैरेज पर पहुंचकर देखा तो एसी गायब था। गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में दिखा कि 15 जून 2025 को शाम 7:24 बजे दो व्यक्ति एसी को खोलकर ले गए। कई बार फुटेज देखने पर एक आरोपी की पहचान बरहुआ निवासी संदीप यादव के रूप में हुई।