सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र के एकला बांध के पास मिक्सर वाहन की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत
गीडा थाना क्षेत्र के एकला बांध के पास बुधवार शाम को मिक्सर वाहन की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। क्षेत्र के एकला बांध के किनारे रहने वाले पप्पू बांसफोर का छह वर्षीय बेटा अनिल आसपास के बच्चों के साथ खेल रहा था।