सहजनवा: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले जिले के आला अधिकारियों ने भगवानपुर में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी डॉ एस चन्नाप्पा, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी राजकरण नौयर व अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 91.9 किलोमीटर के लिंक एक्स्प्रेस वे का उद्घाटन शुक्रवार को सीएम योगी के द्वारा प्रस्तावित है।