सहजनवा: हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेउसा की विवाहिता ने पति, ननद व सास-ससुर पर मारपीट करने का लगाया आरोप
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेउसा के रहने वाले विनोद प्रजापति की पत्नी सुषमा देवी ने हरपुर बुदहट थाने में शिकायत पत्र देकर बताया है कि राविवर की दोपहर 2:30 बजे किसी समान को लेने की बात को लेकर के ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट किया। आरोप है की पति विनोद प्रजापति, ननद शीला, सास बदामी देवी और ससुर रामकेस प्रजापति शामिल थे।