सहजनवा: सोनबरसा बाबू में ट्रक से अनाज चोरी का मामला सामने आया, हरपुर बुदहट थाने में मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी से चोरों की तलाश
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाबू में अनाज चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय निवासी जितेन्द्र जायसवाल ने पुलिस को बताया कि 8 जून की रात करीब एक बजे उनकी दुकान के सामने खड़े ट्रक से 22 बोरी गेहूं चोरी हो गया था।