बच्चों और युवाओं की सहभागिता से मजबूत होगा सेवा का संकल्प अभियान- श्री योगेश राठौर
प्राध्यापक श्री योगेश राठौर ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेवा की भावना बच्चों और युवाओं के संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा ऐसे अभियान नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ जैसी पहल विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज में सेवा एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आग्रह किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#बलरामपुर
19 views | Balrampur, Chhattisgarh | Sep 14, 2026