#बलरामपुर! एच आर ए इंटर कॉलेज #उतरौला में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अदीबा, काशिफ़ा, इरम और शिफ़ा ने लहराया परचम...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
#उतरौला (#बलरामपुर)। #एचआरए इंटर कॉलेज में हिंदी व अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालक व खेल शिक्षक महताब आलम के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी वाक्-पटुता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग अंग्रेजी भाषण में अदीबा खान (कक्षा 8) प्रथम, इन्नमा अंसारी (कक्षा 8) द्वितीय व एरम फ़ातिमा (कक्षा 7) तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर हिंदी वर्ग में काशिफ़ा अंसारी (कक्षा 8) ने पहला, आयशा इमरान (कक्षा 8) ने दूसरा व शिफ़ा शेख (कक्षा 7) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग अंग्रेजी भाषण में इरम फ़ातिमा (कक्षा 9) प्रथम, अनिका गुप्ता (कक्षा 10) द्वितीय व माहनूर फ़ातिमा (कक्षा 9) तृतीय रहीं। सीनियर हिंदी वर्ग में शिफ़ा शरीफ़ (कक्षा 9) ने बाजी मारी, जबकि अनमोल वर्मा (कक्षा 9) दूसरे व गुल हयात (कक्षा 12) तीसरे स्थान पर रहे।
विजेता छात्र-छात्राओं ने पुस्तकों के महत्व पर विचार व्यक्त किए। काशिफ़ा अंसारी व अदीबा खान ने कहा कि पुस्तकें सच्ची मित्र और ज्ञानवर्धक होती हैं, जो सही राह दिखाती हैं। शिफ़ा शरीफ व इरम फात्मा ने कहा कि पुस्तकें मानसिक विकास व आत्मविश्वास बढ़ाती हैं तथा ऐसा ज्ञान देती हैं जो मशीनें नहीं दे सकतीं। विद्यालय प्रबंधक अनसार अहमद खान ने बताया कि सभी विजेताओं को कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
#balrampur #Utraula
Balrampur, Balrampur | Sep 14, 2026