महिला कैफे संचालक से रंगदारी मांगने क़े मामले में चार नामजद,
फ्री में खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर धमकाने और मारपीट के आरोप
हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का भी दावा
UP क़े गाजियाबाद में महिला कैफे संचालक से कथित तौर पर रंगदारी मांगने और धमकाने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने अक्कू पंडित, सौरभ पंडित, दक्ष चौधरी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर कैफे पर आते थे और बिना भुगतान किए खाना खाते थे। जब महिला संचालक ने खाने के पैसे मांगे तो उसे धमकाने और मारपीट करने का आरोप है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों द्वारा हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी जाती थी।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।