_*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस ने वाहन चोर का किया पर्दाफाश, चोरी की स्प्लेंडर बाइक समेत एक अभियुक्त गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾 थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई, प्याजगढ़ की पुलिया के पास से आरोपी को दबोचा!!*
*मिर्जापुर / सहारनपुर*
_जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को आबाद पुत्र जिन्दा निवासी मोहम्मदपुर झाझर उर्फ डाडल ने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन नंबर UP11CU4581 चोरी होने के संबंध में थाना मिर्जापुर में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 330/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्याजगढ़ की पुलिया के पास से अभियुक्त अहकाम पुत्र इरफान निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध इस मुकदमे के अलावा कोई अन्य आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!!!_
#SaharanpurPolice #MirzapurPolice #VehicleTheft #BikeRecovered #OneArrested #PoliceAction #CrimeNews #UPPolice #SaharanpurNews #News7