_*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 राष्ट्रीय एकता दिवस पर SSP सहारनपुर ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ!!*
*👉🏾👉🏾 रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का लिया संकल्प!!*
_सहारनपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। देश की एकता और अखंडता के लिए उनके दृढ़ संकल्प एवं विचारों को आत्मसात करने का संदेश भी दिया गया!!!_
#SaharanpurPolice #GoodWorkUPP #RashtriyaEktaDiwas #NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatel #EkBharatShreshthaBharat #UnityInDiversity #UPPolice #SaharanpurNews #NationalIntegration #PoliceNews #31October2026