दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7 सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾 बिजनौर की सियासत में पूर्व IAS डॉ. दिनेश चंद्र की एंट्री, धामपुर विधानसभा से BJP टिकट की दावेदारी की चर्चा!!
👉🏾👉🏾 प्रेसवार्ता में प्रशासनिक अनुभव साझा कर बोले- धामपुर की जनता की सेवा करना ही मेरा मकसद!!
बिजनौर। जनपद बिजनौर की सियासत में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। धामपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संभावित प्रत्याशी के रूप में उनके नाम की चर्चा हो रही है। बिजनौर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. दिनेश चंद्र ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने प्रशासनिक कार्यकाल के अनुभव साझा किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि धामपुर की जनता की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
डॉ. दिनेश चंद्र की राजनीतिक सक्रियता के बीच धामपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले से सक्रिय नेताओं और उनके समर्थकों के बीच भी राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी किसी प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अब सबकी निगाहें भाजपा के आगामी फैसले पर टिकी हैं कि पार्टी धामपुर विधानसभा सीट से किसे अपना प्रत्याशी बनाती है।