_*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस का शांति व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन 05 पुरुष और 10 महिलाओं समेत 15 लोग गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾 मकान बंटवारे और पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद, थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवादों पर तत्काल कार्रवाई करने के एसएसपी सहारनपुर के निर्देशों के क्रम में थाना मिर्जापुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 05 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, पहला मामला ग्राम रजापुर नौगांवा का है, जहां दो पक्षों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। दूसरा मामला ग्राम ताहरपुर का है, जहां घर के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के साथ मुकदमा भी दर्ज था। वहीं तीसरा मामला ग्राम रायपुर का है, जहां दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों मामलों में दोनों पक्षों के बीच तनाव और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए थाना मिर्जापुर पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत 15 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।यह कार्रवाई एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर एसपी ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, उस्मान, सोमेंद्र कुमार सहित पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी!!!_
#SaharanpurPolice #MirzapurPolice #SaharanpurNews #UPPolice #PoliceAction #PeaceAndOrder #LawAndOrder #CrimeNews #BreakingNews #Saharanpur #Behat #Mirzapur #UttarPradesh #BNSS170 #PoliceAdministration #WomenArrested #PublicSafety #News7 #TheSaharanpurVoice