*जेल की चौखट से फिर हिरासत तक रिहाई का जश्न मातम में बदला*
*जेल से रिहा होते ही आज़म खां को ED ने गिरफ्तार कर लिया*
*रामपुर जेल के फाटक खुले तो समर्थकों के चेहरों पर रिहाई की चमक थी, लेकिन यह खुशी चंद पलों की ही मेहमान साबित हुई। जेल की दहलीज पार करते ही आजम खान के सामने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम खड़ी थी।*
*ED की गाड़ी में बैठते हुए आजम खान के चेहरे पर वही चिरपरिचित मुस्कान दिखी; उन्होंने आसमान की ओर हाथ उठाकर खामोशी से एक इशारा किया और रवाना हो गए। दूसरी ओर, जश्न मनाने आए समर्थकों का सब्र टूट पड़ा—नारेबाजी के बीच कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए और कुछ ही मिनटों में रिहाई का उल्लास, मायूसी और हंगामे में तब्दील हो गया।*
Behat, Saharanpur | Oct 31, 2026