पोड़ैयाहाट: पुलिस ने गोली कांड के फरार अभियुक्त के पोड़ैयाहाट, अमवार स्थित घर पर पेशी का इश्तिहार चिपकाया
गोली कांड के फरार अभियुक्त के न्यायालय में हाजिर होने को ले पोड़ैयाहाट बाजार और अमवार स्थित घर में पुलिस ने शनिवार को इश्तिहार चिपकाया। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि स्थानीय मुखिया अनुपम भगत पर दिनदहाड़े गोली चलाने के मामले में संजय साह फरार है। अभियुक्त संजय साह के घर, बस स्टैंड,बजरंगबली चौक,बाजार एवं अन्य जगहों पर सूचना तामिला की गई।