7 दिवसीय "युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण" कार्यक्रम सम्पन्न
---
खंडवा में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भोपाल एवं मुख्यालय होमगार्ड,नागरिक सुरक्षा व आपदा प्रबंधन, के निर्देशानुसार आयोजित 7 दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , जिला युवा अधिकारी एवं वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने सात दिवसीय प्रशिक्षण के सम्पूर्ण प्रतिवेदन से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में बाढ़ आपदा, जल बचाव, अग्नि दुर्घटना, ध्वस्त संरचना में खोज व बचाव, आकाशीय बिजली, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, फ्रैक्चर व बैंडेज, नाव संचालन एवं तैराकी सहित आपदा प्रबंधन के समस्त महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
समापन समारोह में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बाढ़ बचाव, अग्निशमन, खोज-बचाव व प्राथमिक उपचार का जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को इमरजेंसी रिस्पॉन्स किट वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने युवा आपदा मित्रों को आपदा के समय समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने होमगार्ड एस डी ई आर एफ विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए आगामी समय में सिंहस्थ- 2028 के दृष्टिगत वॉलंटियर्स की सतत ट्रेनिंग के लिए जोर दिया।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026