कलेक्टर श्री गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की ,सुपरवाइजर्स एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला और जिला कार्यकम अधिकारी श्रीमती रतना शर्मा के साथ साथ सभी परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद थे। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना एवं आगनवाडी के माध्यम से प्रदाय किये जाने वाले पूरक पोषण आहार के वितरण की समीक्षा की और उपलब्धि संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यवक्त की।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि ऐसे हितग्राही जिनके आधार एवं समग्र अपडेट नही होने से वे विभाग की योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे है, उनकी नामवार सूची तैयार कर आधार एवं समग्र अपडेट कराए जाएं। उन्होंने इसके लिए जनपद पंचायत के माध्यम से आधार पंजीयन कैंप लगाकर विशेष अभियान के रूप में इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि जनपद के माध्यम से आयोजित होने वाले इन आधार पंजीयन शिविरों में सभी संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक इन योजना के हितग्राहियों को प्राथमिकता से शिविर में लेकर आने की व्यवस्था करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने आंगनवाडी केन्द्रों में दवाईयों की उपलब्धता नहीं पाए जाने पर श्रीमती सोनम धीमान पर्यवेक्षक, सेक्टर खारकला, श्रीमती ममता भैसारे पर्यवेक्षक सेक्टर गोलाई, श्रीमती संगीता मांगरोले पर्यवेक्षक, सेक्टर बोथिया खुर्द, श्रीमती संगीता पाल पर्यवेक्षक, सेक्टर भकराडा, श्रीमती ज्योति पाटिल पर्यवेक्षक, सेक्टर छैगावमाखन, श्रीमती अंजली मोहे पर्यवेक्षक, सेक्टर बडिया गुर्जर, श्रीमती सुगना सावले पर्यवेक्षक, सेक्टर दीवाल, श्रीमती संगीता बजाज पर्यवेक्षक, सेक्टर पंधाना एवं संबंधित आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी परियोजना अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहकर पोषण पुनर्वास केंद्रों में कुपोषित बच्चों को नियमित रूप से भर्ती करवाने की व्यवस्था करें।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#khandwa
28 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026