सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ युवा उत्सव सम्पन्न हुआ
---
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में बुधवार को युवा उत्सव का समापन हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। समापन दिवस पर एकल एवं समूह गायन, वाद्य वादन, एकल एवं समूह नृत्य, नाटक, एकांकी, स्किट, माइम, मिमिक्री और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निमाड़ी सांस्कृतिक नृत्य ने क्षेत्र की लोकसंस्कृति की झलक दिखाई। मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति का परिचय दिया, वहीं गायन एवं वादन की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सोमपाल सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध करती हैं। युवा उत्सव की नोडल अधिकारी डॉ अर्चना मोरे ने बताया कि युवा उत्सव में कुल 26 प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। आज चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय युवा उत्सव में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
#khandwa
42 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026