सोरांव: मऊआइमा इलाके के देवापुर में विशाल अजगर दिखने से मचा हड़कंप, मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची
मऊआइमा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौकी अंतर्गत देवा पुर निवासी लवकुश व ज्ञान पटेल के अर्धनिर्मित मकान की दीवार पर शनिवार की देर रात विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद कुत्ते लगातार भौंकने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो दीवार पर लिपटे अजगर को देखकर सहम गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।