🚨 कौशांबी: खेत जा रही महिला पर फावड़े से हमला, अश्लील हरकतों का भी आरोप!
कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित के मुताबिक, 29 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी खेत की ओर जा रही थीं। तभी रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर फावड़े से हमला करने और कुल्हाड़ी व डंडों से मारपीट करने का आरोप है। महिला के साथ अश्लील हरकतें किए जाने की भी शिकायत की गई है।
शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में नामजद शिकायत देकर पुलिस से न्याय और कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
#KaushambiNews #SaraiAkil #CrimeNews #महिलासुरक्षा #KaushambiPolice UPPolice BreakingNews Amirsa