कौशांबी की चायल विधानसभा में सियासी हलचल तेज! नीरा अतुल द्विवेदी की एंट्री के संकेत, अपना दल (एस) की दस्तक से बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं।
📍 चायल विधानसभा क्षेत्र-253
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के बीच कौशांबी की चायल विधानसभा में भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच नीरा अतुल द्विवेदी का नाम सियासी चर्चाओं में सामने आने से क्षेत्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।
अपना दल (एस) से उनकी संभावित राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यदि वह चायल के सियासी मैदान में उतरती हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबले को लेकर नए समीकरण बन सकते हैं।
हालांकि, पार्टी की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सबकी निगाहें आने वाले दिनों की राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हैं।
क्या चायल की राजनीति में नीरा अतुल द्विवेदी नया अध्याय लिखेंगी? इस पर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं।
#KaushambiNews #Chail #ApnaDalS #NeeraAtulDwived