Public App Logo
Profile Picture

Aman Kesharwani

@usr78755864
2045Followers
0Following
❤️ सम्मान, स्नेह और अपनत्व के लिए ARK COLLEGE OF PHARMACY की पूरी टीम का हृदय से आभार! 🙏
ARK COLLEGE OF PHARMACY के फेयरवेल पार्टी समारोह में कॉलेज के सेक्रेटरी एवं हमारे बड़े भाई आदरणीय अजीत कुशवाहा जी द्वारा मुझे सम्मानित किया गया। यह मेरे लिए बेहद खुशी और गौरव का पल रहा।
बड़े भाई अजीत कुशवाहा जी से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना है। जिस तरह आप लगातार अपना स्नेह, प्यार, विश्वास और सम्मान देते आ रहे हैं, उसके लिए मैं दिल की गहराइयों से आपका आभारी हूं।
साथ ही ARK COLLEGE OF PHARMACY के समस्त प्रबंध तंत्र, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं पूरी टीम का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इतना मान-सम्मान और अपनत्व दिया।
आप सभी का मिला प्यार, आशीर्वाद और सम्मान ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे ही आपका स्नेह और सहयोग हमेशा बना रहे।
बड़े भाई अजीत कुशवाहा जी एवं ARK COLLEGE OF PHARMACY की पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद एवं आभार। ❤️🙏
आपका अपना, अमन केसरवानी पत्रकार एवं अधिवक्ता, कौशांबी
<nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambi nis:value=kaushambi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कौशाम्बी nis:value=कौशाम्बी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=real nis:value=real nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingr nis:value=trendingr nis:enabled=true nis:link/>
🚨 कौशांबी BIG NEWS | खास बातचीत में उठे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल!
🔥 सरकारी हो या आम आदमी की जमीन, आखिर कैसे हो जाता है अवैध कब्जा? जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल!
🎤 देखिए खास बातचीत में अधिवक्ता एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता आशीष शुक्ला ने जमीनों पर कब्जे, राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण को लेकर क्या-क्या सवाल उठाए।
आखिर जमीनों पर अवैध कब्जे के मामलों में जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल क्यों खड़े होते हैं?
राजस्व विभाग के कुछ जिम्मेदार कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से जमीनों के मामलों में कैसे खेल होने के आरोप लगते हैं?
आखिर समाधान दिवस में शिकायतें पहुंचने के बावजूद पीड़ितों को समय से न्याय और समस्याओं का समाधान क्यों नहीं मिल पाता?
इन तमाम मुद्दों पर आशीष शुक्ला ने बेबाकी से अपनी बात रखी और व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
📢 देखिए पूरी खास बातचीत और जानिए क्या बोले आशीष शुक्ला!
👉 वीडियो को अंत �
पांच साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, सड़क बनी तालाब
कौशांबी। नेवादा विकासखंड के खानपुर पठान पुरवा गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान हैं।
गांव की करीब 70 से 80 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क पर पानी भरा होने से रास्ता तालाब में तब्दील हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से समस्या बनी हुई है, लेकिन नाली निर्माण नहीं कराया गया।
जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने नियमित सफाई और नाली निर्माण कराने की मांग की है।
वहीं, खंड विकास अधिकारी ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
@dmkaushambi @chandan_rai_official @cmyogi_fanpage @cmyogi_fanpage @cmoffice_up @brajeshpathakup @official_kpmaurya <nis:link nis:type=tag nis:id=dmkaushambi nis:value=DMKaushambi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambibreakingnews nis:value=KaushambiBreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=brajeshpathak nis:value=brajeshpathak nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmyogi nis:value=cmyogi nis:enabled=true nis:link/>
_*कौशांबी:एक क्लिक अखबार को बिना डाउनलोड किए सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए दैनिक भास्कर में आज की महत्वपूर्ण खबरें*_

_*भरोसे की खबर, कौशांबी की आवाज*_
📰 _*कौशांबी की हर अच्छी, सटीक और बेहतर खबर के लिए पढ़ते रहिए — दैनिक भास्कर।*_
_जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना, गांव-गांव की खबर को प्रमुखता से सामने लाना और हर मुद्दे को निष्पक्षता के साथ आप तक पहुंचाना हमारा प्रयास है।_
📍 *आपकी खबर — आपकी आवाज़ — आपका दैनिक भास्कर*
✍️ *अमन केसरवानी*
*पत्रकार, दैनिक भास्कर*

_*अपने गाव की समस्या, या हर छोटी बड़ी खबरों के लिए तुरंत दे हमें जानकारी! (7007468543)*_ <nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambipolice nis:value=KaushambiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmkaushambi nis:value=DMKaushambi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmyogi nis:value=cmyogi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambipolice nis:value=kaushambipolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambibreakingnews nis:value=KaushambiBreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
खेत में पानी जाने को लेकर विवाद, तमंचे से हवाई फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
📍 कौशांबी।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चंदनापुर गांव में खेत की सिंचाई के दौरान पाइप से पानी बहने को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को गांव निवासी मंतोष कुमार सरोज ने शिकायत दी थी कि विवाद के दौरान अमिरसा गांव निवासी राम अभिलाष शुक्ला पुत्र कैलाश नाथ शुक्ला ने गाली-गलौज करते हुए तमंचे से हवाई फायरिंग की और धमकी दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंदापुर नहर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
📢 सवाल जनता से: खेत में पानी जाने जैसे मामूली विवाद में तमंचे का इस्तेमाल करना कितना गंभीर मामला है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
👍 ख�
कौशाम्बी: चरवा पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया
तीन आरोपी एक मुकदमे में और एक आरोपी विद्युत अधिनियम के मामले में था वांछित, न्यायालय भेजे गए।
कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चरवा पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुकदमा अपराध संख्या 483/2017 में वांछित राम प्रताप पुत्र स्वर्गीय सम्पत लाल, दीपक पुत्र राम प्रताप और रनिया पत्नी राम प्रताप निवासी सिरियावां गला, थाना चरवा को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, मुकदमा अपराध संख्या 559/2020 धारा 135 विद्युत अधिनियम में वांछित रज्जन पुत्र स्वर्गीय शोभा लाल निवासी बलीपुर टाटा, थाना चरवा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
📍 थाना चरवा, जनपद कौशाम्बी
<nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambipolice nis:value=KaushambiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=charwapolice nis:value=CharwaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambinews nis:value=KaushambiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> कौशाम्बी चरवा
🚨 KAUSHAMBI BIG BREAKING NEWS
खेत में पानी जाने को लेकर विवाद के बाद हवाई फायरिंग का आरोप, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चंदनापुर गांव में खेत की सिंचाई के दौरान पाइप से पानी बहने को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को मंतोष कुमार सरोज ने शिकायत दी थी कि अमिरसा गांव निवासी राम अभिलाष शुक्ला पुत्र कैलाश नाथ शुक्ला ने गाली-गलौज करते हुए तमंचे से हवाई फायरिंग की और धमकी दी।
मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को चंदापुर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
💬 खेत की सिंचाई के पानी को लेकर विवाद और हवाई फायरिंग जैसी घटनाओं पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें�
🚨 प्रयागराज BIG BREAKING NEWS
🔴 IIIT चौराहे पर एक किलोमीटर लंबा जाम, राहगीर बेहाल!
प्रयागराज के IIIT चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। करीब एक किलोमीटर तक लगे जाम में वाहन चालक और राहगीर फंसे रहे। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
📍 प्रयागराज से बड़ी खबर
<nis:link nis:type=tag nis:id=prayagraj nis:value=Prayagraj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prayagrajnews nis:value=PrayagrajNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iiitchauraha nis:value=IIITChauraha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficjam nis:value=TrafficJam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> UPNews TodayIndiaPlus
🎡✨ आइए… स्वागत है 177 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के भव्य उत्सव में! ✨🎡
🏵️ कनैली ऐतिहासिक मेला 2026 🏵️
पीढ़ियां बदलीं, दौर बदले, लेकिन 177 वर्षों से कायम है कनैली मेले की ऐतिहासिक पहचान!
स्वर्गीय माधव सिंह द्वारा शुरू की गई इस गौरवशाली परंपरा को कई पीढ़ियों ने आगे बढ़ाया। आज पिछले 23 वर्षों से श्री अजय सिंह पटेल इस विरासत को संजोने में जुटे हैं।
📅 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक
🎉 मेले के प्रमुख आकर्षण: 🔸 भव्य रामलीला मंचन 🔸 विराट हास्य कवि सम्मेलन 🔸 जादूगर एस. कुमार विश्वकर्मा का प्रदर्शन 🔸 शानदार जवाबी कव्वाली 🔸 भव्य कलात्मक चौकी एवं ग्राम भ्रमण 🔸 अंतरराष्ट्रीय दंगल 🔸 रिद्धि-सिद्धि झांकी ग्रुप का भक्तिमय नृत्य 🔸 जवाबी बिरहा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम 🔸 विशाल पशु मेला
🎪 मनोरंजन, संस्कृति, परंपरा और उत्साह से सराबोर दस दिनों का भव्य आयोजन!
आयोजक: श्री अजय सिंह पटेल अध्यक्ष, मेला कमेटी कनैली पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष, अपना दल (�
🔴 कौशाम्बी में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दीपावली पर महाराष्ट्र से घर आया था युवक, रिश्तेदार के यहां से लौटते समय मखऊपुर पुल के पास हुआ हादसा।
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर पुल के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नत्थू पाल पुत्र शिवमूरत, निवासी ग्राम पंचायत रनिहापर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नत्थू महाराष्ट्र में रहकर सिलाई का काम करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपावली पर वह घर आया हुआ था।
रविवार दोपहर वह अपने साढ़ू के घर करनपुर गांव गया था। शाम को बाइक से घर लौटते समय मखऊपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से
_*कौशांबी:एक क्लिक अखबार को बिना डाउनलोड किए सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए दैनिक भास्कर में आज की महत्वपूर्ण खबरें*_

_*भरोसे की खबर, कौशांबी की आवाज*_
📰 _*कौशांबी की हर अच्छी, सटीक और बेहतर खबर के लिए पढ़ते रहिए — दैनिक भास्कर।*_
_जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना, गांव-गांव की खबर को प्रमुखता से सामने लाना और हर मुद्दे को निष्पक्षता के साथ आप तक पहुंचाना हमारा प्रयास है।_
📍 *आपकी खबर — आपकी आवाज़ — आपका दैनिक भास्कर*
✍️ *अमन केसरवानी*
*पत्रकार, दैनिक भास्कर*

_*अपने गाव की समस्या, या हर छोटी बड़ी खबरों के लिए तुरंत दे हमें जानकारी! (7007468543)*_

@dmkaushambi @uppolice @kaushambilive @kaushambihubup73 @kaushambihubup73 @kaushambilive
कौशाम्बी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद
महेवाघाट पुलिस की कार्रवाई, फतेहपुर निवासी आरोपी को बैरागीपुर पुल के पास से पकड़ा।
कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर 2026 को किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि धीरज नामक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है।
मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 189/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) और 87 में मुकदमा दर्ज किया था।
शुक्रवार 13 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर महेवाघाट पुलिस ने आरोपी धीरज पुत्र राजकुमार निवासी नई बाजार, खागा, जनपद फतेहपुर को बैरागीपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
📍 मह�
🚨 बदायूं BIG BREAKING NEWS
प्रसव के बाद महिला की मौत, इनाया हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला मोड़ स्थित इनाया हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव कोटा निवासी वीरपाल अपनी पत्नी प्रेमलता को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ऑपरेशन के बाद महिला ने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
अस्पताल से महिला को बरेली रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। परिजनों ने थाना अलापुर में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल यह है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत कैसे बिगड़ी? क्या इलाज में कोई लापरवाही हुई? पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
📍 स्थान: बदायूं, उत्तर प्रदेश
✍️ संवाददाता: 
<nis:link nis:type=tag nis:id=b nis:value=B nis:enabled=true nis:link/>
कौशाम्बी BIG BREAKING NEWS
पिंडरा मारपीट कांड में दूसरे पक्ष के घायल व्यक्ति ने बताई घटना की पूरी कहानी, सुनिए पीड़ित की जुबानी!
कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। बेल्ट, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमले के आरोप लगे हैं। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए।
अब इस मामले में दूसरे पक्ष के घायल पीड़ित ने सामने आकर अपनी बात रखी है और घटना के दौरान क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी अपनी जुबानी बताई है।
आखिर मारपीट की शुरुआत कैसे हुई? किसकी क्या भूमिका रही? दूसरे पक्ष के घायल व्यक्ति ने क्या लगाए आरोप? सुनिए पूरी बात पीड़ित की जुबानी।
📍 पिंडरा चौराहा, थाना करारी, जनपद कौशाम्बी।
🎥 वीडियो देखें और पीड़ित का पक्ष जानें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambinews nis:value=KaushambiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kararipolice nis:value=KarariPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pindra nis:value=Pindra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कौशाम्बी nis:value=कौशाम्बी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मारपीट nis:value=मारपीट nis:enabled=true nis:link/> ViralVideo BreakingNews TodayIndiaPlus PublicNews
_*कौशांबी:एक क्लिक अखबार को बिना डाउनलोड किए सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए दैनिक भास्कर में आज की महत्वपूर्ण खबरें*_

_*भरोसे की खबर, कौशांबी की आवाज*_
📰 _*कौशांबी की हर अच्छी, सटीक और बेहतर खबर के लिए पढ़ते रहिए — दैनिक भास्कर।*_
_जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना, गांव-गांव की खबर को प्रमुखता से सामने लाना और हर मुद्दे को निष्पक्षता के साथ आप तक पहुंचाना हमारा प्रयास है।_
📍 *आपकी खबर — आपकी आवाज़ — आपका दैनिक भास्कर*
✍️ *अमन केसरवानी*
*पत्रकार, दैनिक भास्कर*

_*अपने गाव की समस्या, या हर छोटी बड़ी खबरों के लिए तुरंत दे हमें जानकारी! (7007468543)*_ <nis:link nis:type=tag nis:id=dmkaushambi nis:value=DMKaushambi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upteacherrecruitment nis:value=UPTeacherRecruitment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upbreaking nis:value=UPBreaking nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=uppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmyogi nis:value=cmyogi nis:enabled=true nis:link/>
बंटवारे के बिना पट्टीदार पर जबरन निर्माण कराने का आरोप
कौशाम्बी। पुश्तैनी मकान गिरने के बाद जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया।
पीड़ितों का आरोप है कि पट्टीदार बिना बंटवारे के ही मकान का निर्माण करा रहा है।
देवस्थान की भूमि पर भी निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
विरोध करने पर गाली-गलौज करने की शिकायत की गई है।
पीड़ितों ने हल्का लेखपाल को मामले की जानकारी दी, लेकिन निर्माण रुकवाने में असमर्थता जताने का आरोप लगाया।
शुक्रवार को भैयालाल, श्याम जी, सुन्नूलाल, धारा सिंह और सूबेदार निवासी फरीदपुर सुलेम ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
पीड़ितों ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने और मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dmkaushambi nis:value=DMKaushambi nis:enabled=true nis:link/> @cmyogi_fanpage @cmoffice_up @uppolice @vistaarnewsofficial
कन्नौज ब्रेकिंग न्यूज़
पुरानी रंजिश में ग्राम पंचायत अधिकारी पर हमला, मारपीट में तीन लोग घायल
कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी ओम कार यादव पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि युवतियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत से नाराज दबंगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ मारपीट की।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
🎙️ बाइट – ओम कार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी, हसेरन (कन्नौज)
<nis:link nis:type=tag nis:id=kannaujnews nis:value=KannaujNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kannauj nis:value=Kannauj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=todayindiaplus nis:value=TodayIndiaPlus nis:enabled=true nis:link/>
कौशाम्बी में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दीपावली पर महाराष्ट्र से घर आया था युवक, रिश्तेदार के यहां से लौटते समय मखऊपुर पुल के पास हुआ हादसा।
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर पुल के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नत्थू पाल पुत्र शिवमूरत, निवासी ग्राम पंचायत रनिहापर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नत्थू महाराष्ट्र में रहकर सिलाई का काम करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपावली पर वह घर आया हुआ था।
रविवार दोपहर वह अपने साढ़ू के घर करनपुर गांव गया था। शाम को बाइक से घर लौटते समय मखऊपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घ�
🔴 कौशांबी BIG BREAKING
चायल तहसील परिसर के मंदिर में चोरी।
हनुमान मंदिर से दानपेटी और घंटा पार।
सीओ कार्यालय के पीछे, एसडीएम कार्यालय के सामने हुई वारदात।
अधिकारियों के दफ्तरों के बीच चोरों ने दी चुनौती।
तहसील की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी से मचा हड़कंप।
सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस जांच में जुटी।
कौशांबी के चायल तहसील परिसर का मामला।
कौशाम्बी के मुगौरे का स्वाद दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिखेरेगा जलवा, मिलेगा राष्ट्रीय मंच
कौशाम्बी के पारंपरिक व्यंजन मुगौरे को एक जिला-एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जगह मिली है। 13 से 27 नवंबर तक आयोजित मेले में जिले के सौरभ गुप्ता लाइव श्रेणी में मुगौरे का प्रदर्शन करेंगे।
लाइव श्रेणी में प्रदेश के कुल 15 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। मेले में देश-विदेश से करीब 25 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इससे कौशाम्बी के मुगौरे को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय कारोबारियों के व्यवसाय विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambi nis:value=Kaushambi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mugora nis:value=Mugora nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=odop nis:value=ODOP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bharatmandapam nis:value=BharatMandapam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=internationaltradefair nis:value=InternationalTradeFair nis:enabled=true nis:link/> UPNews TodayIndiaPlus
कौशाम्बी: एसपी सत्यनारायण ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
कौशाम्बी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान टोलीवार परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों से दौड़ और ड्रिल भी कराई गई।
इसके बाद एसपी ने मेस, पुलिस लाइन कार्यालय, गणना कार्यालय, एमटी शाखा, परिवहन शाखा, शस्त्रागार और डायल-112 वाहनों का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण और सुविधाओं की जानकारी भी ली। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambipolice nis:value=KaushambiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spkaushambi nis:value=SPKaushambi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeline nis:value=PoliceLine nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambinews nis:value=KaushambiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=todayindiaplus nis:value=TodayIndiaPlus nis:enabled=true nis:link/>
कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सरायअकिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी करन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी खड़का फकीराबाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 339/2026 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 लगाई गई है। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambipolice nis:value=KaushambiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saraiakil nis:value=SaraiAkil nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=operationchakravyuh nis:value=OperationChakravyuh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambinews nis:value=KaushambiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> कौशाम्बी गिरफ्तारी पुलिसकार्रवाई
कौशाम्बी: स्वच्छ भारत मिशन को लेकर डीएम सख्त, 1048 शौचालयों की रेट्रोफिटिंग जल्द पूरी कराने के निर्देश
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांवों में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
🔹 ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट, पीए सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई प्राथमिकता पर पूरी करने के निर्देश।
🔹 लक्ष्य के सापेक्ष शेष 1048 व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग जल्द पूरी कराने को कहा।
🔹 आरआरसी केंद्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकरों का भुगतान समय से कराने पर जोर।
🔹 'मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी' अभियान के तहत 100 तालाबों को प्लास्टिक मुक्त और मॉडल तालाब के रूप में विकसित करने के निर्देश।
📌 प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में भी प्रगति
बैठक में बताया गया कि ग्राम पुरखास की प्लास्टिक यूनिट में अब तक 64.27 कुंतल और ग्राम टेंवा की यूनिट में 78 कुंतल प्लास्टिक एकत्र किया जा चुका है। प्लास्टिक की धुलाई और छंटाई का कार्य जारी है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambi nis:value=Kaushambi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharatmission nis:value=SwachhBharatMission nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmkaushambi nis:value=DMKaushambi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amitpal nis:value=AmitPal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaushambinews nis:value=KaushambiNews nis:enabled=true nis:link/> कौशाम्बी स्वच्छभारतअभियान जिलाधिकारी ग्रामपंचायत
सनातन संस्कृति की सेवा में आगे आए युवा, परानू बाबा धाम को दिया नया और आकर्षक स्वरूप 🙏
कौशाम्बी। धर्म और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए युवाओं की सकारात्मक पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। परानू बाबा धाम में डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अमांशु तिवारी (श्रृंगारकर्ता) एवं उनकी पूरी टीम ने सेवा, समर्पण और श्रमदान की अनूठी मिसाल पेश की।
टीम ने धाम में खंडित एवं अस्त-व्यस्त मूर्तियों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन और श्रृंगार के माध्यम से उन्हें नया एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। इसके साथ ही विधि-विधान से पूजा-पाठ भी संपन्न कराया गया।
इस पुनीत कार्य में हर्ष, शांतनु, सूरज, सौरभ, वंश, अभय, तुषार यादव, किसान, रणवीर, आर्यन, शिवकुमार, कल्लू एवं हिमांशु तिवारी सहित अन्य सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।
🌺 युवाओं की इस पहल ने दिया समाज को बड़ा संदेश
सनातन संस्कृति की रक्षा केवल बड़े धार्मिक आयोजनों से नहीं, बल्कि अपने मंदिरो�
🚨 कौशाम्बी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
🔴 बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार थार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटे गंभीर घायल!
📍 सराय अकिल, कौशाम्बी।
सराय अकिल थाना क्षेत्र के सरैया पुलिया बड़ी नहर के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टिकरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी ने पल्सर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में पुरखास गांव निवासी शादाब पुत्र पन्ने कव्वाल और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मां की हालत नाजुक है।
दोनों घायलों को बेनीराम कटरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची सराय अकिल पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
⚫ आखिर बिना नंबर प्लेट सड़क पर फर्राटा भर रही थार का चालक कौन है? पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
🙏 घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
📢 खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर क