प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा, परीक्षा देने जा रहे छात्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत!
🔴 शनिवार सुबह ससुर खदेरी नदी के पास हुआ हादसा
🔴 परीक्षा देने के लिए घर से निकला था निखिल, रास्ते में छिन गई जिंदगी
🔴 मौत की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजन, परिवार में मचा कोहराम
🔴 आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग को लेकर किया चक्काजाम
🔴 मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा-कटहुला मार्ग पर ससुर खदेरी नदी के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परीक्षा देने जा रहे गांजा गांव निवासी निखिल सिंह पुत्र मानसिंह को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन की प