पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव का मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठाया, जांच में जुटी पुलिस
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली ग्रामसभा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाकर बैठाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मारपीट की वजह और विवाद में शामिल लोगों के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
@kaushambilive @kaushambihubup73 @kaushambilive @kaushambi_highlights_ @kaushambi_highlights_ @news24official @news24official @vistaarnewsofficial @news24official