कौशांबी पुलिस की कार्रवाई: जमीन के विवाद में पति पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार!
📍 थाना चरवा, जनपद कौशांबी
जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पति पर लाठी से जानलेवा हमला करने के मामले में चरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर 2026 को नोहारी गांव निवासी गीता पाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन के बंटवारे के विवाद में आरोपी ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से सिर पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 325/2026 धारा 109(1), 352 और 351(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी शोभालाल पाल पुत्र गणेशी पाल निवासी शेखपुर रसूलपुर थाना चरवा को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
#KaushambiPolice #CharwaPolice #KaushambiNews #CrimeNews #BreakingNews TodayIndiaPlus