पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के पुराना बाजार में दो दिनों की लगातार बारिश से खपरैल का मकान क्षतिग्रस्त
विगत दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से पोड़ैयाहाट के पुराना बाजार में गुरुवार की शाम खपरैल का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक पिछले कुछ समय से यह मकान खाली पड़ा हुआ था। प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों से कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने के समाचार भी मिले हैं।हालांकि उनकी आधिकारिक सूचना समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो पाई थी।