Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

#मनीष_कश्यप। #कुमार_अभिनव। #खान_सर से क्या चिढ़ है 😇 सम्मानित नाम खान सर से अब लोग फैजल खान कहने लगे हैं #गोदी_मीडिया के लोग। #हिंदू_मुस्लिम करने लगे हैं लोग😇

Bilgram, Hardoi | Jun 7, 2026

MORE NEWS

नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा, युवा कांग्रेस ने GPL क्रिकेट प्रतियोगिता का किया ऐलान

हरदोई। भारतीय युवा कांग्रेस हरदोई द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाने का संकल्प लिया गया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस देश और प्रदेश के युवाओं की आवाज बनकर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार एवं जनसमस्याओं के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करेगी।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि नई टीम युवाओं, किसानों, छात्रों और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस हरदोई जनहित के सवालों पर सड़क से लेकर प्रशासन तक संघर्ष जारी रखेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान हरदोई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलामऊ में आयोजित होने वाली गुलामऊ प्रीमियर लीग (GPL) क्रिकेट प्रतियोगिता की भी घोषणा की गई। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन करते हुए आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, खेल भावना को बढ़ावा देना तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

गुलामऊ प्रीमियर लीग की आयोजक समिति के सदस्य अभय सिंह, दीपक पाल एवं सोनी कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।

नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा, युवा कांग्रेस ने GPL क्रिकेट प्रतियोगिता का किया ऐलान हरदोई। भारतीय युवा कांग्रेस हरदोई द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस देश और प्रदेश के युवाओं की आवाज बनकर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार एवं जनसमस्याओं के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करेगी। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि नई टीम युवाओं, किसानों, छात्रों और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस हरदोई जनहित के सवालों पर सड़क से लेकर प्रशासन तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रेस वार्ता के दौरान हरदोई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलामऊ में आयोजित होने वाली गुलामऊ प्रीमियर लीग (GPL) क्रिकेट प्रतियोगिता की भी घोषणा की गई। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन करते हुए आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, खेल भावना को बढ़ावा देना तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। गुलामऊ प्रीमियर लीग की आयोजक समिति के सदस्य अभय सिंह, दीपक पाल एवं सोनी कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Bilgram, Hardoi | Jun 8, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सतर्कता बरतने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सतर्कता बरतने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Bilgram, Hardoi | Jun 8, 2026

टूटी सड़कें, गंदगी और लटकते तारों को लेकर कांग्रेस की नव सृजन पदयात्रा

हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में टिलिया, ब्रह्मपुरी कॉलोनी और आज़ाद नगर क्षेत्र में नव सृजन पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना।

क्षेत्रवासियों ने नेताओं को बताया कि कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं और उन पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़कों के किनारों और बीचों-बीच झाड़ियां उग आने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या और विकराल हो जाती है।

स्थानीय लोगों ने घरों और गलियों के ऊपर लटक रहे बिजली के तारों, लगातार बिजली कटौती, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर समस्याओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के समक्ष इन मुद्दों को उठाने का आश्वासन दिया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि नगर के कई मोहल्ले आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। सड़क, सफाई और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी।

पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कुमार राजवंशी एवं विनोद यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष तुषार दीक्षित, शहर कांग्रेस सचिव मुकेश वर्मा, अनूप सिंह वर्मा, पीसीसी सदस्य आशीष पाल, डॉ. मयंक चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

टूटी सड़कें, गंदगी और लटकते तारों को लेकर कांग्रेस की नव सृजन पदयात्रा हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में टिलिया, ब्रह्मपुरी कॉलोनी और आज़ाद नगर क्षेत्र में नव सृजन पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। क्षेत्रवासियों ने नेताओं को बताया कि कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं और उन पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़कों के किनारों और बीचों-बीच झाड़ियां उग आने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या और विकराल हो जाती है। स्थानीय लोगों ने घरों और गलियों के ऊपर लटक रहे बिजली के तारों, लगातार बिजली कटौती, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर समस्याओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के समक्ष इन मुद्दों को उठाने का आश्वासन दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि नगर के कई मोहल्ले आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। सड़क, सफाई और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कुमार राजवंशी एवं विनोद यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष तुषार दीक्षित, शहर कांग्रेस सचिव मुकेश वर्मा, अनूप सिंह वर्मा, पीसीसी सदस्य आशीष पाल, डॉ. मयंक चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 7, 2026

आजाद हिंद सोशलिस्ट सर्कल ग्रुप ने जरूरतमंदों को बांटे गमछे

हरदोई। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए आजाद हिंद सोशलिस्ट सर्कल ग्रुप द्वारा हरदोई शहर में सेवा कार्य करते हुए रिक्शा चालकों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को गमछों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मेहनतकश लोगों को गमछे भेंट किए और कहा कि भीषण गर्मी में यह छोटा सा प्रयास उन्हें धूप से राहत दिलाने में सहायक होगा। इस अवसर पर सदस्यों ने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी क्रम में यह गमछा वितरण अभियान चलाया गया है, जिससे दैनिक श्रम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सके।

गमछा प्राप्त करने वाले रिक्शा चालकों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने वितरण कार्य में सहयोग किया।

आजाद हिंद सोशलिस्ट सर्कल ग्रुप ने जरूरतमंदों को बांटे गमछे हरदोई। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए आजाद हिंद सोशलिस्ट सर्कल ग्रुप द्वारा हरदोई शहर में सेवा कार्य करते हुए रिक्शा चालकों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को गमछों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मेहनतकश लोगों को गमछे भेंट किए और कहा कि भीषण गर्मी में यह छोटा सा प्रयास उन्हें धूप से राहत दिलाने में सहायक होगा। इस अवसर पर सदस्यों ने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी क्रम में यह गमछा वितरण अभियान चलाया गया है, जिससे दैनिक श्रम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सके। गमछा प्राप्त करने वाले रिक्शा चालकों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने वितरण कार्य में सहयोग किया।

Bilgram, Hardoi | Jun 7, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

हरदोई, 7 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण हरदोई, 7 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Bilgram, Hardoi | Jun 7, 2026

#मनीष_कश्यप। #कुमार_अभिनव। #खान_सर से क्या चिढ़ है 😇 सम्मानित नाम खान सर से अब लोग फैजल खान कहने लगे हैं #गोदी_मीडिया के लोग। #हिंदू_मुस्लिम करने लगे हैं लोग😇 - Bilgram News