हरदोई पुलिस ने एक माह में बरामद किए 279 गुमशुदा मोबाइल फोन, स्वामियों को किए वितरित
हरदोई। जनपद हरदोई में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस सेल जनपद हरदोई एवं सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विगत एक माह में 279 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्विलांस सेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
हरदोई पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली है, जिनके मोबाइल फोन गुम हो गए थे।
Bilgram, Hardoi | Nov 28, 2026