मॉडर्न स्कूल के छात्रों ने टेहटा थाना परिसर में किया पौधारोपण
टेहटा: मॉडर्न स्कूल टेहटा के विद्यार्थियों ने टेहटा थाना परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर बच्चों ने कई पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्रकृति के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। पुलिस कर्मियों ने भी बच्चों की पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 27, 2026