बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरपड़ावा के जंगलों में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिला पुलिस बल और सेंधवा अनुभाग के करीब 75 पुलिसकर्मियों ने ड्रोन कैमरों की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में स्थित चार अलग-अलग खेतों से 6,185 हरे गांजे के पौधे जप्त किए गए, जिनका कुल वजन 10 क्विंटल 71 किलोग्राम और अनुमानित मूल्य 50 से 52 लाख रुपये है। वन क्षेत्र होने के कारण सिरवेल वन विभाग की टीम को बुलाकर खेतों का सीमांकन कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 केस दर्ज किए गए हैं। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें निमाड़ दस्तक न्यूज़।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #VarlaPolice #MpPolice #CrimeNews