खरगोन कलेक्टर गुरु प्रसाद और एसपी रविन्द्र वर्मा के आदेश पर कसरावद पुलिस व आबकारी वृत्त कसरावद-महेश्वर की संयुक्त टीम ने ग्राम बहादरपुरा, सरवर देवला व दोमवाड़ा में अलसुबह अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 160 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब ज़ब्त की गई और 7200 किलो महुआ लहान नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 8 केस दर्ज किए गए हैं। ज़ब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 7.5 लाख रुपये है। पुलिस और आबकारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #KhargoneNews #KasrawadPolice #NimadNews