श्री निमाड़ पाटीदार एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित पैरामाउंट एकेडमी कसरावद में 'मेरे घर मेरे मिट्टी के गणेश' वर्कशॉप आयोजित की गई। संस्कार भारती, नर्मदा समग्र और मप्र जन अभियान परिषद के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 40 गांवों के 250 से अधिक बच्चों ने मिट्टी के गणेश बनाना सीखा। संस्कार भारती की रेखा सेन ने बच्चों को पीओपी से होने वाले जल प्रदूषण और स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. अखिलेश पाटीदार सहित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #KasrawadNews #EcoFriendlyGanesha #KhargoneNews #NimadNews