कसरावद तहसील के ग्राम दुर्गापुर के 15 से 20 किसानों की मिर्ची की फसल मांगरूल स्थित अदिति ग्रीन हाउस नर्सरी से खरीदे गए बीमार पौधों की वजह से पूरी तरह नष्ट हो गई है। करीब 3 लाख रुपये के आर्थिक नुकसान से परेशान किसानों ने किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष संतोष यादव व प्रांत अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में कसरावद SDM को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि महिलाओं के गहने गिरवी रखकर पौधे खरीदे थे, लेकिन नर्सरी संचालक ने फोन ब्लॉक कर दिए। महासंघ ने 3 दिन में मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #KhargoneNews #KisanAndolan #NimadNews