कसरावद हिंदू समाज संगठन द्वारा कसरावद-नावड़ाटोडी मार्ग को टू-लेन बनाने की मांग को लेकर सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन अध्यक्ष नरेंद्र वराडीया एवं उपाध्यक्ष मनोज सराफ ने बताया कि नर्मदा तट, शालीवाहन मंदिर और पर्यटन ग्राम बोथू व नावड़ाटोडी को जोड़ने वाली यह सड़क जर्जर और सिंगल लेन होने से अक्सर जाम और हादसों का कारण बन रही है। अंतर्राष्ट्रीय केनो शलालम प्रतियोगिता और आगामी उज्जैन सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए सड़क को जल्द से जल्द टू-लेन बनाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #KasrawadNews #KhargoneNews #NimadNews #MPRoads