घरघोड़ा: रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चेतराम चौहान की हुई मौत
रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर ग्राम लाखा के पास मंगलवार दोपहर भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चेतराम चौहान की मौत हो गई। चालीस वर्षीय चेतराम पुसौर थाना क्षेत्र के सारासमाल गांव का निवासी था। बताया गया कि वह राशन लेने के लिए निकला था। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।