सबौर, भागलपुर। महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सबौर में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 50 नवजात कन्याओं एवं उनकी माताओं को बेबी किट एवं फल की टोकरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में माताओं एवं परिजनों को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल विवाह रोकने तथा बेटियों की शिक्षा जारी रखने के लिए जागरूक किया गया।
DHEW, भागलपुर के DMC तबरेज़ खान ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा करते हुए पात्र लाभुकों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। वहीं Financial Literacy Specialist अभिषेक सुमन ने सुकन्या समृद्धि योजना पर विशेष जोर देते हुए अभिभावकों को बेटियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए छोटी उम्र से ही बचत की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में 5 नवजात कन्या बच्चियों का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाया गया, जिससे उनके पहचान संबंधी दस्तावेज को समय पर सुनिश्चित करने की दिशा में पहल की गई।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्रीमती शुभ्रा वर्मा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जय कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सबौर श्री जावेद मंजूर एवं फैमिली प्लानिंग काउंसलर श्रीमती प्रीती कुमारी सहित आशा कार्यकर्ता, ANM एवं अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के सम्मान, बाल विवाह उन्मूलन, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए वित्तीय जागरूकता का संदेश दिया गया।
District Administration Patna
Bhagalpur District Administration
CMO Bihar
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 28, 2026