भागलपुर, 27 अगस्त 2026:- कजिकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नौगछिया, अपर समाहर्ता आपदा , भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) नौगछिया, अनुमंडल पदाधिकारी, नौगछिया, अंचलाधिकारी खारिक एवं अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर उपलब्ध राहत एवं बचाव व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि प्रभावित क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य में लगे कर्मियों एवं आमजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब नौकाओं का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ जारी है।