भागलपुर, 28 अगस्त 2026:- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज राजयोग ध्यान केंद्र, भागलपुर की बहनों ने जिलाधिकारी महोदया से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं बंधन का संदेश दिया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज बहनों ने जिलाधिकारी महोदया को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, भाईचारा, शांति एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया। जिलाधिकारी महोदया ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस आत्मीय पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान राजयोग ध्यान, आध्यात्मिकता एवं सकारात्मक जीवनशैली के माध्यम से समाज में शांति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के महत्व पर भी चर्चा की गई।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur District Administration
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar